Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आज रात 10 बजे से हरदा रेलवे डबल फाटक दो दिनों के लिए रहेगा बंद, वजह जानने के लिए पढ़े...

हरदा। आज दिनांक 04 अक्टूबर को रात 10:00 बजे से हरदा रेलवे डबल फाटक दिनांक 06 अक्टूबर 2024 तक आवागमन के लिए बंद रहेगा। सभी वाहन डायवर्ट रूट नेशनल हाईवे से हरदा होते हुए बैतूल नागपुर होशंगाबाद जाएंगे।

दरअसल रेलवे फाटक क्रमांक 204 पर अनुरक्षण कार्य के दौरान सड़क यातायात बंद करने के लिए वरि.अनु.अभियंता रे.प. हरदा ने थाना प्रभारी सहित प्रशासन को पत्र लिख कर व्यवस्था करने की मांग की है । वरि.अनु.अभियंता रे.प. हरदा ने लिखे पत्र के अनुसार अनुभग हरदा यार्ड कि.मी. 669/1-3 अप रोड में रेलवे गेट क्र. 204 पर अति आवश्यक अनुरक्षण कार्य किया जायेगा। अनुरक्षण कार्य के दौरान गेट बंद रखना आवश्यक है। अतः दिनांक 04.10.2024 को रात्रि 22:00 बजे से दिनांक 06.10.2024 को प्रातः 07:00 बजे तक कार्य के दौरान गेट सड़क यातायात के लिये पूर्ण रूप से बंद रहेगा। अतः यातायात नियंत्रण हेतु स्टाफ लगाने की व्यवस्था करें। जिससे कार्य सुचारू रूप से पूर्ण किया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About