चोरी के मामलों में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन चोरो से 3.5 लाख रूपये का माल जप्त

चोरी के मामलों में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन चोरो से 3.5 लाख रूपये का माल जप्त

हरदा (सार्थक जैन) । पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा द्वारा हरदा शहर में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी गश्त और नाकाबंदी पिछले कई महिनो से की जा रही है इसके साथ ही चोरो पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु विशेष टीम का गठन भी किया गया है। कोतवाली थाने की विशेष टीम के द्वारा शहर में हो रही नकबजनी, मोटर सायकल चोरी और मोटर चोरी के तीन चोरो को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई है।

कोतवाली पुलिस को दिनांक 19.10.24 को मुखबिर द्वारा सूचना पाप्त हुई कि छीपानेर रोड शराब दूकान के पास तीन व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल एचएफ डिलक्स से घूम रहे है उक्त सूचना पर तत्काल दबिश दी जाकर तीनो व्यक्ति ।. धीरज उर्फ धीरू पिता रामाधार कुशवाही निवासी गली नं. 02 ग्वाल नगर हरदा, 2. रूपेश पिता पतिराम राठौर निवासी दूध डेयरी तथा 3. गोपाल उर्फ डिगलू नायक पिता दयाराम नायक निवासी दूध डेयरी हरदा को पुलिस हिरासत में लिया गया। तीनो व्यक्तियों से पुलिस द्वारा पूछताछ पर कुल सात प्रकरणों की कुल कीमती लगभग 3.5 लाख रूपये की चोरी करना स्वीकार किया गया है जो निम्नानुसार है

1. दिनांक 12.08.2024 को रेल्वे माल गोदाम हरदा के सामने से एक काले रंग की बजाज पल्सर क्रमांक एमपी 47 जेड सी 9352 कीमती । लाख रूपये को चोरी की थी जिसे आरोपी गोपाल उर्फ डिगलू से जप्त की गई है। उक्त घटना मे थाना कोतवाली हरदा में अप.क्र. 501/24 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द है।

2. दिनांक 06.09.2024 को रौनक विहार कालोनी हरदा से फरियादी प्रिया जाधव के मकान में ताला तोड़कर हायर कम्पनी की एलसीडी टीव्ही, होम थियेटर एवं चार बक्से कीमती 25 हजार रूपये चोरी की थी आरोपी धीरज से जप्त की गई है। उक्त घटना मे थाना कोतवाली हरदा मे अप.क्र. 506/24 धारा 331(4), 305(1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द है।

3. दिनांक 08.09.2024 को गुलाब सिटी कालोनी हरदा से फरियादी उमेश कुमार टाले के घर के सामने से मोटर सायकलक्रमांक एमपी 47 एमई 6098 सीडी डिलक्स कीमती 50 हजार रूपये को चोरी की थी जिसे आरोपी धीरज से जप्त की गई है। उक्त घटना मे थाना कोतवाली हरदा मे अप.क्र. 500/24 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द है। 

4. दिनांक 11.09.2024 को डगावानीमा चौराहा से फरियादी संजय भायरे के मकान से ताला तोडकर मछली को आक्सीजन देने वाली मोटर कीमती 20 हजार रूपये को चोरी की थी जिसे आरोपी धीरज से जप्त की गई है। उक्त घटना मे थाना कोतवाली हरदा मे अप.क्र. 505/24 धारा 331(4), 305(1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द है।

5. दिनांक 15.09.2024 को ग्राम भाटपरेटिया से फरियादी ओमप्रकाश शर्मा के खेत से तीन हार्सपावर की समर्शियल मोटर कीमती 18 हजार रूपये को चोरी की थी जिसे आरोपी धीरज से जप्त की गई है। उक्त घटना में थाना कोतवाली हरदा में अप.क्र. 496/24 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द है।

6. दिनांक 18.09.2024 को खिरकिया थाना छीपाबड़ से फरियादी महेन्द्र राठौर के घर के सामने से पल्सर मोटर सायकल क्रमांक एमपी 47 जेड बी 7341 कीमती 50 हजार रूपये को चोरी की थी जिसे आरोपी रूपेश से जप्त की गई है। उक्त घटना में थाना छीपाबड़ मे अप.क्र. 363/24 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द है।

7. दिनांक 09.10.2024 को खिरकिया थाना छीपाबड़ से फरियादी राहूल राजपूत के घर के सामने से मोटर सायकल क्रमांक एमपी 47 एमजी 8684 सीडी डिलक्स कीमती 60 हजार रूपये को चोरी की थी जिसे आरोपीगणों ने अपने दोस्त शिवा को खुद की मो.सा. बताकर चलाने को दी थी जिसे शिवा से जप्त की गई है। उक्त घटना में थाना कोतवाली हरदा में अप.क्र. 391/24 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द है।

नाम आरोपीगणः- 1. धीरज उर्फ धीरू पिता रामाधार कुशवाही निवासी गली नं. 02 ग्वाल नगर हरदा,2. रूपेश पिता पतिराम राठौर निवासी दूध डेयरी3. गोपाल उर्फ डिगलू नायक पिता दयाराम नायक निवासी दूध डेयरी हरदा

जप्त सामग्रीः 1. एक काले रंग की बजाज पल्सर क्रमांक एमपी 47 जेड सी 9352 कीमती एक लाख रूपये

2. हायर कम्पनी की एलसीडी टीव्ही कीमती 25 हजार रूपये

3. मोटर सायकल क्रमांक एमपी 47 एमई 6098 सीडी डिलक्स कीमती 50 हजार रूपये

4. मछली को आक्सीजन देने वाली मोटर कीमती 20 हजार रूपये

5. तीन हार्सपावर की समर्शियल मोटर कीमती 18 हजार रूपये

6. पल्सर मोटर सायकल क्रमांक एमपी 47 जेड बी 7341 कीमती 50 हजार रूपये 7. मोटर सायकल क्रमांक एमपी 47 एमजी 8684 सीडी डिलक्स कीमती 60 हजार रूपये

आपाधिक रिकार्ड - आरोपी रूपेश के विरूध्द पूर्व के निम्न अपराध पंजीबध्द है-

1. 187/2018 धारा 380, 457 भादवि

2. 185/2018 धारा 380, 457 भादवि

3. 507/2019 धारा 379, 201 भादवि 4. 386/2021 धारा 4 क सट्टा अधिनियम, 109 भादवि

5. 183/2023 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि

अन्य आरोपीगणों के विरूध्द पंजीबध्द अपराधों की जानकारी अन्य थानों से प्राप्त की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली हरदा से निरीक्षक प्रहलाद सिंह मर्सकोले, सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रआर. 259 कमलेश, प्रआर. 21 दुर्गेश, प्रआर. 365 जगदीश, प्रआर. 217 करण, प्रआर. 05 विजय, आर. 326 वीरेन्द्र, आर. 51 हरप्रसाद, आर. 368 नीलेश एवं आर. 233 संजू की विशेष भूमिका रही।


Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...