हरदा (सार्थक जैन) । जीएसटी के मंत्री समूह द्वारा पेश की गई रिपोर्ट में 1500 से 10000 तक के कपड़ों पर 18% और उससे ज्यादा दाम वाले कपड़ों पर 28% जीएसटी लगाने की बात कही गई है।इसे लेकर कपड़ा व्यापारियों में खलबली मची हुई है। कैट जिलाध्यक्ष सरगम जैन ने बताया कि जीएसटी दरों में प्रस्तावित बदलावों के संबंध में कपड़ा उद्योग की चिंताओं को देखते हुए वित्त मंत्री को पत्र लिखा है इन पर आगामी जीएसटी परिषद की बैठक में चर्चा होने की उम्मीद है।अगर ऐसा हुआ तो कपड़ा कारोबार बुरी तरह से प्रभावित होगा ख़ासतौर पर मध्यम वर्ग के व्यापारी परेशान हो जाएंगे ये कदम व्यापार के लिए उचित नहीं।
कैट एम.पी. ने भी वित्त मंत्री को पत्र लिखकर इस मुद्दे का जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में विरोध करने की मांग की है एवं इसे यथावत रखने की बात कही है ।कैट का मानना है कि इससे दूरगामी परिणाम होंगें।

0 टिप्पणियाँ