स्वर्गीय श्री पटेल अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे मनोहर शर्मा, विनोद शर्मा एवं अजय शर्मा के बड़े भाई तथा अधिवक्ता रजनीश शर्मा के पूज्य पिता थे। वहीं प्रियव्रत एवं पुष्कर के वे दादाजी थे। उनके निधन पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
परिजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा सोमवार सुबह 9 बजे उनके निज निवास गोलापुरा, हरदा से स्थानीय मुक्तिधाम के लिए निकाली जाएगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं एवं सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्री गेंदालाल पटेल ने लंबे समय तक सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनसेवा की। उनके निधन से क्षेत्र ने एक अनुभवी एवं समर्पित जनसेवक को खो दिया है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

0 टिप्पणियाँ