पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी टिमरनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार दुबे ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की थी। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया।
पुलिस के अनुसार, ग्राम आमलपुर निवासी संतोष धुर्वे (45) ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 जुलाई 2026 को वह मजदूरी के लिए घर से बाहर गए थे। शाम करीब 7:30 बजे लौटने पर उनके पुत्र दुर्गेश ने बताया कि घर का दरवाजा खुला था और पलंग पर रखा आईफोन 13 (128 जीबी, व्हाइट रंग) तथा उसके साथ रखे 10 हजार रुपये नकद गायब हैं। अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर मोबाइल और नकदी चोरी कर ले गया था। फरियादी ने बताया कि मोबाइल उन्होंने 11 जून 2026 को लगभग 29 हजार रुपये में खरीदा था।
रिपोर्ट के आधार पर थाना टिमरनी में अपराध क्रमांक 275/26 दर्ज कर धारा 331(3) एवं 305(ए) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत विवेचना प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने सत्तू उर्फ सत्यनारायण राजपूत (26) पिता स्व. विष्णुप्रसाद राजपूत तथा फैजान शेख (21) पिता गफ्फार शेख, दोनों निवासी गली नंबर-1, दूध डेयरी के पास, हरदा को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी गया मशरूका बरामद कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक भूपेंद्र वाडिवा, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र तथा साइबर सेल हरदा के आरक्षक मनोज दौहरे एवं लोकेश सातपुते की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0 टिप्पणियाँ