Hot Posts

6/recent/ticker-posts

टिमरनी मंडी में साइबर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

हरदा। सेफ क्लिक 2.0  साइबर जागरूकता अभियान के तहत थाना टिमरनी की टीम ने कृषि उपज मंडी में किसानों को साइबर फ्रॉड के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही सायबर फ्रॉड से कैसे स्वयं का बचाव करें, इसके उपाय बताए गए। वहीं, अन्य महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। 

किसानों को यह भी बताया गया कि अंजान व्यक्ति के साथ ओटीपी शेयर ना करें। इसके अलावा पेट्रोल पंपों पर कार्यरत कर्मचारियों को बार कोड का प्रयोग तथा सायबर अपराध के प्रति सजग किया गया। बता दें कि पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में आमजन के बीच साइबर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About