पुलिस के अनुसार, 25 जून को थाना प्रभारी सीताराम पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम शासकीय वाहन से क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान खुदिया रोड पर ईदगाह से आगे की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर घबराकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विनोद पिता अमरदास चौहान (50 वर्ष) निवासी खूदिया , सिराली बताया। तलाशी लेने पर उसके पास मोटरसाइकिल में रखे सफेद प्लास्टिक के थैले से 842 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में थाना सिराली के अधिकारी एवं पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0 टिप्पणियाँ