Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अग्रवाल समाज एवं सेल्बी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित, सैकड़ों मरीजों ने लिया लाभ


हरदा। अग्रवाल समाज एवं सेल्बी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को अग्रवाल धर्मशाला, हरदा में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सेल्बी हॉस्पिटल के चिकित्सकों तथा अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।

शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया। हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. रोमित अग्रवाल और डॉ. ऋषभ चौहान, मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉ. सावन अग्रवाल, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र बोरदिया, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. सुयश अग्रवाल, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. वैभव अग्रवाल, डॉ. ईशा गुप्ता, डॉ. माधव बंसल एवं डॉ. नेहा अग्रवाल ने अपनी सेवाएं दीं।

शिविर में 100 हड्डी एवं जोड़ रोगियों, 50 मस्तिष्क रोगियों, 20 हृदय रोगियों, 10 कैंसर रोगियों तथा 25 मरीजों ने फिजियोथेरेपी परामर्श एवं उपचार का लाभ लिया। इसके साथ ही 10 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर समाजसेवा का परिचय दिया।

आयोजकों ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। शिविर में बड़ी संख्या में शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया। अग्रवाल समाज एवं सेल्बी हॉस्पिटल ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About