Hot Posts

6/recent/ticker-posts

युवा पटवारी विकास जोशी बने मध्यप्रदेश पटवारी संघ हरदा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष, साथियों ने दी शुभकामनाएं

हरदा । मध्यप्रदेश पटवारी संघ की जिला शाखा हरदा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष पद पर युवा पटवारी विकास जोशी की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति का आदेश मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष द्वारा जारी किया गया है। नियुक्ति के बाद जिले के पटवारियों एवं संघ पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है और सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, हरदा जिला शाखा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग कारोलिया के स्थानांतरण एवं उनके द्वारा दिए गए त्यागपत्र के बाद यह पद रिक्त हो गया था। इसके बाद मध्यप्रदेश पटवारी संघ के संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए आगामी निर्वाचन तक विकास जोशी को हरदा जिला शाखा का कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आगामी चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक विकास जोशी कार्यकारी जिलाध्यक्ष के रूप में संगठन से जुड़े सभी दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

विकास जोशी की नियुक्ति पर मध्यप्रदेश पटवारी संघ के उपप्रांताध्यक्ष राजीव जैन सहित जिले के पटवारी साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शुभकामनाएं देने वालों में योगेश बैरागी, सुशील दुबे, प्रह्लाद धानक, मूरत चौहान, सुनील शर्मा, श्याम पंवार, विजय कौशल, सुनील गौर, रमेश हरसौरा सहित बड़ी संख्या में पटवारी साथी शामिल रहे।

बधाई देने वाले साथियों ने विश्वास जताया कि विकास जोशी के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पटवारियों के हितों से जुड़े मुद्दों का प्रभावी ढंग से निराकरण कराया जाएगा। उन्होंने उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना भी की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About