Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मूंग खरीदी की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान मोर्चा ने निकाली दंडवत यात्रा

हरदा। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के तत्वावधान में मूंग खरीदी की मांग को लेकर आज दंडवत यात्रा निकाली गई। किसानों की समस्याओं और उनकी मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह यात्रा जनसमर्थन के साथ जारी है।

यात्रा सोमवार को मानसरोवर होटल के सामने से होते हुए हनुमान मंदिर पहुंचि। इसके बाद रात्रि विश्राम बायपास स्थित हनुमान मंदिर में किया जाएगा, जहां किसानों और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से भजन-कीर्तन का भी आयोजन होगा।

राष्ट्रीय किसान मोर्चा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह दंडवत यात्रा के माध्यम से जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, जिसमें किसानों की समस्याओं और मूंग खरीदी से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

राष्ट्रीय किसान मोर्चा के रामनिवास पटेल ने बताया कि यह दंडवत यात्रा किसानों के अधिकारों और मूंग खरीदी की मांग को लेकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About