Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जैनाचार्य श्री विद्यासागर के 53वें दीक्षा दिवस को हर्षोल्लास से मनाया दिगम्बर जैन समाज ने

● जैनाचार्य श्री विद्यासागर के 53वें दीक्षा दिवस को हर्षोल्लास से मनाया दिगम्बर जैन समाज ने

● मंदिरों तथा घरों में पूजन-पाठ के साथ किया, दयोदय गौशाला में पोधारोपण ओर गौ-सेवा

हरदा – दिगम्बर जैनाचार्य, वर्तमान के वर्धमान संत शिरोमणि 108 श्री विद्यासागर महाराज के आज 53वें दीक्षा दिवस को दिगम्बर जैन समाज ने हर्षोल्लास से मनाया। हालांकि कोविड-19 के चलते शासन द्वारा निर्धारित निर्देश अनुसार जैन धर्मावलंबियों ने अपने अपने घरों में जैन संतो के द्वारा बताई गई विधि से पूजन आरती की वहीं मंदिरों में कुछ लोगों के साथ अभिषेक, शांतिधारा ओर आचार्य श्री विद्यासागर जी की विशेष पूजन की गई।

उक्त जानकारी देते हुए जैन समाज के अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने बताया कि राष्ट्रीय संत आचार्य श्री 108 विद्या सागर जी महाराज के 53वे दीक्षा दिवस पर हरदा जैन समाज द्वारा संयम का परिचय देते हुए अपने अपने घरों में टीवी चैनलों पर जैन संत श्री सुधासागर ओर श्री प्रमाणसागर जी महाराज के द्वारा बताई जा रही रिती के अनुसार आज विशेष पूजन ओर आरती की गई। नगर के चारों दिगम्बर जैन मंदिरों में विश्व कल्याण की भावना को लेकर 108 कलशों से विशेष शांतिधारा की गई ओर आचार्य श्री का पूजन किया गया। इसके साथ ही जैन समाज द्वारा दयोदय गौशाला में पोधारोपण तथा गौ-सेवा की गई। उन्होंने बताया कि चूंकि नगर का बड़ा दिगम्बर जैन लाल मंदिर खेड़ीपुरा में स्थित है तथा वहां पर कोरोना के चलते समीप के वार्ड में कंटेंट एरिया घोषित है, इसलिए संध्या के समय इंदौर रोड़ पर उनके नवनिर्मित प्रतिष्ठान विद्यासागर टी.वी.एस. शोरूम पर भक्तामर पाठ का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में सामाजिक बंधुओं ने मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भागीदारी की।

जैन समाज के ट्रस्टी राजीव रविन्द्र जैन ने बताया कि आचार्य गुरुदेव इंदौर के समीप ही तीर्थोंदय धाम, प्रतिभा स्थली, रेवती रेंज, सावेर रोड में विराजमान है। लेकिन फ़िलहाल धार्मिक स्थल पर समाजजन नहीं जा सकते है। इसलिए इस पावन दिन पर गुरुदेव के दर्शन होना नामुमकिन थे उक्त कारण से समाज के लोगों ने टीवी चैनलों पर बताई जैन संतो की विधि के अनुसार पूजन पाठ घरों में संपन्न किये।

गौ सेवक अनूप बजाज ने बताया कि आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के 53 वें दीक्षा वर्ष के अवसर पर दयोदय गौशाला परिसर मे संकल्प वृक्षारोपण के माध्यम से आचार्यश्री के गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रेरणादायक कार्यों को निरंतर गतिशील बनाए रखने का संकल्प लिया गया। उन्होंने बताया कि मगरधा रोड स्थित दयोदय गौशाला मे समाजजनों ने पोधारोपण ओर गौ सेवा की।

● संकल्प वृक्षारोपण संपन्न – दयोदय गौशाला में स्वर्ण संयम हरित वाटिका मे आयुर्वेदिक वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जैन ,श्रीमती रानी जैन समाजसेवी रतनकिशोरजी अग्रवाल, सूरजमल जी मोहता , महेंद्रजी अजमेरा , घनश्याम दासजी सोमानी , मनोहरलाल जी शर्मा ने आयुर्वेदिक पौधों का रोपण किया । संयोजक अनूप जैन ने इस अवसर पर आचार्य श्री के तीन संकल्पो हथकरघा वस्त्रो ,आयुर्वेद दवाओं के उपयोग एवं भारत बने भारत के विषय मे महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम का संयोजन सोहन उन्हाले ने किया।संचालन ज्ञानेश चौबे ने एवं आभार प्रदीप अजमेरा ने व्यक्त किया।इस अवसर पर वीरेंद्र फणीस , पर्वकुमार नीलेश कुमार अजमेरा, राजू टेलर, सरगम जैन, संजय बजाज आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About