टिमरनी। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की टिमरनी शाखा की प्रथम बैठक का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना के साथ हुई। इसके पश्चात सभी सदस्यों का परिचय कराया गया तथा संस्था के उद्देश्यों एवं भावी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में शाखा की शपथ विधि भी संपन्न कराई गई। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण प्रमुख श्रीमती शीतल जी गोयल एवं प्रांतीय नेत्रदान प्रमुख श्रीमती प्रतिभा जी गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए संस्था के प्रति निष्ठा एवं सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में शाखा के पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद पर रंजना जी गोयल, सचिव पद पर सुनीता जी गोयल तथा कोषाध्यक्ष पद पर बिंदिया जी अग्रवाल को नियुक्त किया गया।
इसके अलावा विभिन्न प्रकल्प प्रमुखों का भी चयन किया गया। संस्कार एवं संस्कृति प्रमुख के रूप में भावना अग्रवाल, पर्यावरण प्रमुख के रूप में राजश्री सिंघल, स्वास्थ्य, रक्तदान एवं अंगदान प्रमुख के रूप में सीमा अग्रवाल, तकनीकी प्रमुख के रूप में क्षमा गर्ग, जनसंपर्क प्रमुख के रूप में सुनीता सिंहल तथा समिति प्रमुख के रूप में शिवानी सिंहल को जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में नंदा गर्ग, ममता सिंहल, डॉ. शीतल अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, रेखा अग्रवाल सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहीं। बैठक का वातावरण उत्साह एवं सेवा भावना से ओत-प्रोत रहा।

0 टिप्पणियाँ