Hot Posts

6/recent/ticker-posts

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी को लेकर प्रशासन सख्त, अधिकारियों ने किया खरीदी केंद्रों का निरीक्षण


हरदा। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी व्यवस्था को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन द्वारा जारी निर्देशों के बाद सोमवार को जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न खरीदी केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं।

इसी क्रम में संयुक्त कलेक्टर सतीश राय एवं नायब तहसीलदार कैलाश यादव ने ग्राम नीमगांव स्थित गुरु कृपा वेयरहाउस खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्र पर पहुंचकर समर्थन मूल्य पर हो रही गेहूं खरीदी की जानकारी ली तथा वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने समिति पदाधिकारियों एवं खरीदी कार्य से जुड़े कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने तथा खरीदी के साथ ही किसानों की उपज के बिल समय पर तैयार करने के निर्देश भी दिए।

मौके पर खरीदी केंद्र कर्मचारियों ने बताया कि किसी भी किसान की ट्रॉली को 24 घंटे से अधिक समय तक रोका नहीं जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि जो ट्रॉलियां सोमवार को केंद्र पर पहुंची थीं, उनकी पूरी उपज की खरीदी कर ली गई है, जबकि मंगलवार को पहुंची ट्रॉलियों का तौल कार्य बुधवार को किया जाएगा।

इस दौरान ग्राम पटवारी राजीव जैन सहित गेहूं बेचने आए कई किसान भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने का आश्वासन दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About