Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आग से 60 प्रतिशत झुलसा युवक, गंभीर हालत में भोपाल रेफर

हरदा

फाइल फोटो

हरदा ‌ जिले के पचोला गांव निवासी एक युवक आग लगने से करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गया। गंभीर हालत में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार पचोला गांव निवासी 24 वर्षीय राजेश पिता लखन सिंह कोरकू आग से झुलस गया। आग लगने के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। युवक भी घटना को लेकर अलग-अलग बयान दे रहा है।

बताया जा रहा है कि पहले युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की बात कही, जबकि बाद में उसने बयान बदलते हुए कहा कि बाइक से पेट्रोल निकालने के दौरान हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलने पर हंडिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About