इस प्रतियोगिता में हरदा की जस्मीत जाट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम उपविजेता (1st Runner-Up) का स्थान प्राप्त किया। वहीं, हरदा की प्रियाशी अग्रवाल, राजवीर विश्नोई, काव्यांश सादानी, कुंज सादिवाल, अतिक्ष अग्रवाल, खिरकिया के दृश्य राजपूत, गर्विता गोयल, पारिधि गुर्जर, श्रेया दासोरे तथा खातेगांव के मोक्ष जाधव, वैष्णवी अग्रवाल ने मेरिट सूची में अपना स्थान बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
इसके अलावा, हरदा के अमैरा काबरा, अनाया अग्रवाल, हृदय राठी, ऋषिकेश तारे, सान्वी विश्वकर्मा, श्रीजा सोमानी, सिया पवार, यश्वी मालवीय तथा खिरकिया के अन्वी विश्नोई, अवनि सौनेर, आयती धाकड़ ने कंसोलेशन ट्रॉफी प्राप्त कर सराहनीय प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में बच्चों की मेहनत, लगन और मानसिक गणना क्षमता को देखते हुए आयोजकों और अभिभावकों ने उनकी खूब सराहना की। यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगी।
इस अवसर पर संस्थान की डायरेक्टर श्रीमति आरती सोमनाथ सारण ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कोर्स इंस्ट्रक्टर श्रीमती सीमा देवेन्द्र सारण एवं श्रीमती बबली पंकज विश्नोई के विशेष मार्गदर्शन की भी सराहना की गई, जिन्होंने बच्चों को लगातार 2 महीनों तक कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास करवाकर इस सफलता के लिए तैयार किया।

0 टिप्पणियाँ