● कोरोना के चलते वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई हुआ हाइटेक
● विडीयों कंफ्रेस के जरिए आयोजित होगा पर्सनैलिटी डब्लपमेन्ट सेमीनार
हरदा – विश्वव्यापी महामारी कोरोना कोविड-19 के चलते समाजिक संगठनों ने भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए समाजिक गतिविधियों के आनलाइन सेमिनार आयोजित करना शुरु कर दिये है। इसी श्रृखंला मैं मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन की युवा इकाई ने प्रदेश स्तरीय पर्सनैलिटी डब्लपमेन्ट सेमिनार आनलाइन आयोजित किया है।
वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई के हरदा जिलाध्यक्ष राजीव रविन्द्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना के चलते समाजिक गतिविधि सतत चलती रहे ओर सामाजिक संगठन सक्रिय रहे इसको लेकर महासम्मेलन के युवा इकाई प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता (प्रिंस) ने एक पर्सनैलिटी डब्लपमेन्ट सेमिनार का आयोजन अॉनलाइन 27 जून को रखा है। उक्त सेमिनार में प्रदेश के समस्त जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अॉनलाइन विडीयों कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल होंगे। उक्त आयोजन 27 जून को संध्या काल 6.00 बजे से प्रारंभ होगा। पर्सनैलिटी डब्लपमेन्ट सेमिनार के प्रशिक्षक इंजीनियर नरेन्द्र अग्रवाल रहेंगे प्रशिक्षण शिविर का संचालन सुदीप जैन महामंत्री एवं संभागीय प्रभारी बालाघाट द्वारा किया जावेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व राजस्व मंत्री वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता के द्वारा किया जावेगा। युवा इकाई जिला अध्यक्ष राजीव जैन ने अन्य पदाधिकारियों से उक्त आयोजन में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने का आव्हान किया है।
0 टिप्पणियाँ