Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जीवन में संवाद और समय का सामंजस्य ही इंसान को उन्नति के पथ पर ले जा सकता है - गुप्ता

● जीवन में संवाद और समय का सामंजस्य ही इंसान को उन्नति के पथ पर ले जा सकता है – गुप्ता

● वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई का पर्सनैलिटी डब्लपमेन्ट वेबिनार आयोजित

● सामाजिक संगठनों ने आनलाईन प्रारंभ की अपनी गतिविधियां

जीवन में संवाद और समय का सामंजस्य ही इंसान को उन्नति के पथ पर ले जा सकता है, संवाद और समय का सामंजस्य नहीं होने से दुष्परिणाम होते हैं। उक्त उद्गार वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई के द्वारा आज आयोजित पर्सनैलिटी डेवलपमेंट वेबिनार मैं इंजीनियर नरेंद्र गुप्ता ने व्यक्त किए।

वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई जिला हरदा के जिला अध्यक्ष राजीव जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में कोरोना महामारी के चलते सामाजिक कार्यों में सोशल डिस्टेंसिंग की सख्त आवश्यकता है, इसीलिए आजकल सामाजिक संगठनों द्वारा अपनी गतिविधि सोशल मीडिया के माध्यम से जारी रखी जा रही है। इसी के चलते वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता प्रिंस के निर्देशन में पर्सनैलिटी डब्लपमेन्ट वेबिनार का आयोजन संध्या काल 6.00 बजे से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन भाषण में पूर्व राजस्व मंत्री वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता के द्वारा ऊचित समय पर उचित संवाद की महत्ता बताते हुए कहा की जीवन में उन्नति के लिए इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। इसके साथ ही श्री गुप्ता ने कहा कि इस परिवर्तन की शुरुआत स्वयं अपने आप से करना चाहिए और हमें समय की महत्ता समझते हुए अपने कार्यों को तय समय पर करना चाहिए। इससे हम अनावश्यक तनाव से तो बचेंगे ही और हमारे जीवन की राह आसान होगी जो हमें उन्नति के मार्ग तक ले जाएगी।

युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता प्रिंस ने समय पर संवाद को रेखांकित करते हुए कहा कि हमें कार्यों को सूचीबद्ध करके समय पर कार्य करने की आदत डालना चाहिए। जीवन की उन्नति के लिए कार्य को टालने की प्रवृत्ति उचित नहीं है । ऐसा करके हम अनावश्यक तनाव लेते हैं । तय समय पर कार्य करके हम तनाव से मुक्ति पा सकते हैं और हमारे पास कार्य की अधिकता भी नहीं होगी।

वेबिनार में प्रदेश के समस्त जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अॉनलाइन विडीयों कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए। पर्सनैलिटी डब्लपमेन्ट वेबिनार के प्रशिक्षक इंजीनियर नरेन्द्र अग्रवाल द्वारा संवाद ओर समय का जीवन में महत्व विषय पर जानकारी देते हुए तीन मूल मंत्र बताए जिससे इंसान अपने जीवन में उन्नति कर सकता है। श्री गुप्ता ने कार्यों को सूचीबद्ध करके करने, कार्य की प्राथमिकता तय करके करने ओर कार्य को टालने की आदत बदलने का मूल मंत्र दिया। वेबिनार प्रशिक्षण शिविर का संचालन सुदीप जैन महामंत्री एवं संभागीय प्रभारी बालाघाट द्वारा किया गया था। उक्त आयोजन में वैश्य बंधुओं द्वारा उत्साह के साथ भागीदारी की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About