Hot Posts

6/recent/ticker-posts

वैश्य समाज ने किया पौधरोपण ओर मास्क वितरण प्रदेशाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता के जन्मदिन पर

● वैश्य समाज ने किया पौधरोपण ओर मास्क वितरण प्रदेशाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता के जन्मदिन पर

● औषधीय तथा पर्यावरण शुद्ध करने वाले पौधों का पोधारोपण किया गया

● संभागीय प्रभारी आलोक गोयल ओर जिला प्रभारी केशव बंसल ने सभी उपस्थित वैश्य बंधुओं को एक एक पोधे की जबाबदारी देकर उसके संरक्षण ओर संवर्धन का वचन लिया

हरदा – मध्यप्रदेश के वैश्य बंधुओं को एकता के सूत्र में बांधने वाले वैश्य महासम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, पूर्व राजस्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन के जन्मदिन 24 जून के अवसर पर हरदा नगर में महासम्मेलन की जिला इकाई, युवा इकाई ओर महिला इकाई के द्वारा विभिन्न स्थानों पर औषधीय तथा पर्यावरण शुद्ध करने वाले पौधों का पोधारोपण किया गया इसके साथ ही कोरोना महामारी से सुरक्षा को लेकर मजदूरों को मास्क वितरण किया गया।

वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन एवं युवा इकाई के जिलाध्यक्ष राजीव जैन ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि वैश्य समाज में एकता का संदेश देने वाले ओर प्रदेश के वैश्य बंधुओं को आपस में सहयोगी बनाने का मंच वैश्य महासम्मेलन के प्रमुख सूत्रधार, मध्यप्रदेश शासन के पूर्व राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता का आज 24 जून को जन्मदिवस था। इस दिन को यादगार बनाने के लिए मध्यप्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर वैश्य महासम्मेलन के द्वारा पौधरोपण के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। इसी श्रृखंला में हरदा जिला मुख्यालय पर जिला इकाई द्वारा महाराणा प्रताप कालोनी में पोधारोपण किया गया वहीं वैश्य महासम्मेलन की युवा इकाई द्वारा कृषि उपज मंडी में मजदूर, हम्मालों को मास्क वितरण ओर बाहेती कालोनी पार्क में पोधारोपण किया गया। पोधारोपण में पर्यावरण की शुद्धता के लिए नीम तथा कदम के पोधे लगाएं गये तो औषधीय पौधों मैं गिलोय, तुलसी का पोधारोपण किया। इसी कड़ी में बादाम, ईमली, सीताफल के पोधे भी लगाये गए। पोधारोपण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन विशेष रूप से किया गया और सभी उपस्थित बंधुओं का साबुन से हाथ धुलवा कर स्वच्छता का भी ध्यान रखा गया था।
पोधारोपण के पश्चात संभागीय प्रभारी आलोक गोयल ओर जिला प्रभारी केशव बंसल ने सभी उपस्थित वैश्य बंधुओं को एक एक पोधे की जबाबदारी देकर उसके संरक्षण ओर संवर्धन का वचन लिया। कार्यक्रम में उपस्थित महिला इकाई की सदस्यों ने अपने परिवार जैसे पोधों की सेवा करने का संकल्प लिया। इस दौरान महाराणा प्रताप कालोनी के लोगो ने नगर पालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन को एक ज्ञापन भेंट कर कालोनी के पार्क का सौंदर्यीकरण तथा एक्यूप्रेशर वाले पेवर ब्लॉक लगाने का निवेदन किया।

वैश्य महासम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष श्री उमाशंकर गुप्ता के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में संभागीय प्रभारी आलोक गोयल, जिला प्रभारी केशव बंसल, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन, युवा इकाई जिलाध्यक्ष राजीव जैन, जिला महामंत्री दीपक नेमा, महिला संभागीय अध्यक्ष श्रीमती माया सिंहल एवं मंजू नेमा , आभा अग्रवाल , सरिता अग्रवाल , रेखा गोयल , लक्ष्मी तोतला, नारायण अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, हरिशंकर आंजने आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About