● हरदा जिले में आज फिर 7 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
● टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम अहलवाड़ा की बुजुर्ग महिला हुई कोरोना पॉजिटिव
● महिला का पुत्र भी 2दिवस पूर्व निकला था कोरोना पॉजिटिव
टिमरनी (संंदीप अग्रवाल)- विकासखण्ड के ग्राम अहलवाड़ा में 75वर्षीय बुजुर्ग महिला की सेम्पल रिपोर्ट आज कोरोना पॉजिटिव निकली।ज्ञात हो कि 2दिन पूर्व इनके पुत्र की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई थी जिसकारण मरीज के परिजनों के सेम्पल लिए गए थे,जिसमे इनकी मॉ पॉजिटिव निकली जिन्हें कोविड सेंटर हरदा पहुंचाया गया। बीएमओ एम के चोरे ने बताया कि जानकारी मिलते ही स्वास्थ विभाग अहलवाड़ा पहुंचा तथा संक्रमित महिला को उपचार हेतु कोविड सेंटर भेजा गया है । अन्य सम्पर्क वालो की भी जांच की जा रही है।
इस दौरान कलेक्टर अनुराग वर्मा,एसपी मनीष अग्रवाल ,पुलिस एवं राजस्व, अमले के साथ पहुंचे अहलवाड़ा,कंटेटन्मेंट क्षेत्र व्यवस्थाओं का लिया जायजा इसके पूर्व टिमरनी नगर में बनाये गए दोनो कन्टेन्टमेंट क्षेत्र का निरीक्षण भी इनके द्वारा किया गया,इस दौरान एडीएम अंकिता त्रिपाठी,एसडीओपी आरके गहलोत,टीआई राजेश साहू,तहसीलदार धर्मेंद्र चौकसे ,सीएमओ आरडी शर्मा मौजूद रहे।टिमरनी के नगरवासियों द्वारा स्वेच्छा से बाजार बंद किये जाने पर अधिकारियों ने नगरवासियों की सजगता की सराहना की।
● टिमरनी से संवाददाता सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ