Hot Posts

6/recent/ticker-posts

टिमरनी में बड़ रहा कोरोना प्रकोप, आज एक ओर मामला पॉजिटिव आया

● टिमरनी के वार्डो में बढ़ता जा रहा कोरोना प्रकोप
● आज फिर वार्ड 12 के पास 1 बालक हुआ कोरोना पाजिटिव

टिमरनी (संंदीप अग्रवाल) – लॉकडाउन के खुलने के बाद जहां देश भर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा वही हरदा जिला भी कुछ दिनों से इससे अछूता नही रह पा रहा। जनमानस की लापरवाही के चलते जिंदगियां लगी दांव पर, शासन के आदेश नियमो को ताक पर रख आमजन संक्रमण को दे रहा न्योता।

जिले का टिमरनी क्षेत्र सहित कस्बा 2रोज पहले तक पूर्ण सुरक्षित था किंत अब यहाँ भी संक्रमित मरीजो के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया।शनिवार को जहां ग्राम अहलवाड़ा सहित नगर के वार्ड 11में एक एक संक्रमित मरीज मिले वही आज रविवार को सुबह आई जांच रिपोर्ट में नगर के वार्ड12 के पास रहने वाले 1परिवार के 12वर्षीय बालक कोरोना पॉजिटिव निकला।

जानकारी मिलते ही स्वास्थ, राजस्व,पुलिस,नगरपालिका अमला प्रभावित मरीज के घर पहुंचा।मरीज बालक को कोविड सेंटर ले जाया गया और परिजनों व प्राप्त जानकारी अनुसार स्वास्थ विभाग ने अन्य लोगो के भी सेम्पल लेकर सभी को कोरन्टाइज किया।प्रभावित मरीज के आवास क्षेत्र को सील किया गया तथा सेनेटराइज्ड किया गया। साथ ही राजस्व पुलिस अमला सख्ती दिखाते हुए बगैर मास्क लगाए लोगो पर कार्यवाही कर रहा।नगरवासियों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि टिमरनी नगर को आगामी कुछ दिनों के लिए पूर्ण लाकडाउन किया जाए जिससे इस महामारी की रोकथाम हो सके।
(टिमरनी से संवाददाता सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About