Hot Posts

6/recent/ticker-posts

9 मरीज़ों ने किया कोरोना को परास्त, छः सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव

● 9 मरीज़ों ने किया कोरोना को परास्त

● छः सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव

हरदा। जिले में कोरोना संक्रमित मरीज़ों के स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने का सिलसिला जारी है। डॉ. किशोर कुमार नागवंशी ने बताया कि पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा के कोविड केयर सेंटर से शुक्रवार को 9 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिनमे गड़ीपुरा निवासी 32 वर्षीय पुरूष, तवा कॉलोनी हरदा निवासी 22 वर्षीय पुरूष, सब्जी मण्डी हरदा निवासी 38 वर्षीय पुरूष, जिजगांव निवासी 69 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, 56 वर्षीय महिला एवं 35 वर्षीय पुरूष, महेन्द्र गांव निवासी 3 वर्षीय बालक शामिल हैं। सभी मरीज़ों को 14 दिनों तक होम आईसोलेशन में रहने की सलाह दी गई हैं। साथ ही आवश्यक दवाएं भी प्रदान की गई हैं।
छः सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव- 
डॉ. नागवंशी ने बताया कि आज स़ुबह भोपाल से 05 रिपोर्ट तथा एक हरदा के ग्राम ऊवा निवासी एक युवक की रिपोर्ट ट्रू नॉट मशीन से कोरोना पाजिटिव प्राप्त हुई है । जिनमें बैरागढ हरदा निवासी 55 वर्षीय पुरुष , गोगिया निवासी 48 वर्षीय पुरुष, खेड़ीपुरा हरदा निवासी 40 वर्षीय पुरुष , देव कालोनी हरदा निवासी 67 वर्षीय पुरुष, ग्राम रहटगांव निवासी 57 वर्षीय पुरुष शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About