तहसीलदार ने आबादी सर्वे कार्य ओर ग्रामीण क्षेत्रों में कंटेंटमेंट एरिया का किया निरीक्षण
हरदा जिले के चयनित ग्राम में चल रहे आबादी के ड्रोन से सर्वे का निरीक्षण लगातार वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है ताकि इस महत्वपूर्ण कार्य में कोई त्रुटि ना रहे। इसी के चलते हंडिया तहसीलदार डॉ अर्चना शर्मा ने ग्राम अबगांव कला का निरीक्षण किया ओर मौके पर उपस्थित सर्वेक्षण दल के सदस्यों तथा पटवारी ओर राजस्व निरीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए।
आबादी सर्वे के निरीक्षण के पश्चात तहसीलदार श्रीमती शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव आने वाले ग्राम का निरीक्षण कर कंटेंटमेंट एरिया का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं का अवलोकन किया, ग्राम पंचायत सचिव को गांव के सेनेटाइजर करवाने के आदेश देकर कार्य में लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।
गौरतलब है कि कल हरदा जिले के ग्राम कोलवा में कलेक्टर अनुराग वर्मा, अपर कलेक्टर प्रियंका गोयल, एसडीएम एच एस चौधरी, तहसीलदार डॉ अर्चना शर्मा, नायब तहसीलदार भरत अहिरवार सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने चल रहे आबादी सर्वे का निरीक्षण किया था और सर्वे त्रुटि रहित पूरा हो इसके लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए थे । कलेक्टर श्री वर्मा ने मौके पर उपस्थित राजस्व अमले को उक्त कार्य सावधानीपूर्वक करने के आदेश देते हुए संबंधित तहसीलदारों को प्रतिदिन निरीक्षण करने के लिए पाबंद किया था।
0 टिप्पणियाँ