● मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल हुए होम क्वॉरेंटाइन
● अपने ग्रह ग्राम बारंगा में हुए क्वॉरेंटाइन
● प्रशासन को सूचना देकर लिया निर्णय
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के पश्चात प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल भी होम क्वॉरेंटाइन हो गए हैं। कृषि मंत्री श्री कमल पटेल को उनके गृह ग्राम हरदा जिले के खिरकिया तहसील के ग्राम बारंगा में होम क्वॉरेंटाइन किया गया है। श्री पटेल 14 दिनों के लिए होम क्वारेंटाइन हुए है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान के कोविड-19 पॉजिटिव होने की जानकारी लगते ही कृषि मंत्री कमल पटेल ने प्रशासन को सूचना देकर अपना सैंपल दिया और होम क्वॉरेंटाइन होने का निर्णय लिया है। कृषि मंत्री श्री पटेल का यह निर्णय वास्तव में सराहनीय जिन्होंने मामले को समझते हुए स्वयं होम क्वॉरेंटाइन होने का निर्णय लिया और प्रशासन को इस से अवगत कराया। कृषि मंत्री श्री पटेल के द्वारा उक्त जानकारी दिए जाने के पश्चात प्रशासन सक्रिय हुआ और उनके निवास पर पहुंचकर सैंपल के साथ ही सेनीटाइज और आवश्यक व्यवस्थाएं प्रशासन द्वारा की गई।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार के कद्दावर नेता कृषि मंत्री कमल पटेल विगत लंबे समय से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ रहकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं के मामले में सक्रिय रहे है। सरकार के विगत महत्वपूर्ण फैसलों में कृषि मंत्री कमल पटेल ने सक्रियता से साथ रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाई है। श्री पटेल का यह निर्णय वास्तव में आज की परिस्थिति को देखते हुए बहुत ही उचित और उम्दा है।
0 टिप्पणियाँ