● महिलाओं की सभी समस्याओं के निराकरण के लिए हम सदैव तत्पर है : मंत्री श्री पटेल
● मंत्री श्री पटेल ने किया वन स्टॉप सेंटर का भूमिपूजन
प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने आज हरदा में वन स्टॉप सेंटर का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए मंत्री श्री पटेल ने कहा कि महिलाओं की सभी समस्याओं का निराकरण करने के लिए हमारी सरकार सदैव तैयार है। महिलाओं के सशक्तिकरण से ही हमारा देश शक्तिशाली बनेगा। उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सेंटर भवन का निर्माण होने से पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने सभी उपस्थित जनों को स्वदेशी अपनाने तथा एक-एक वृक्ष लगाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर 21वीं सदी को भारत की सदी बनाएंगे। मंत्री श्री पटेल द्वारा जनपद पंचायत परिसर हरदा में 48 लाख रुपये की राशि से निर्मित किए जाने वाले वन स्टॉप सेंटर का भूमिपूजन किया गया।
मंत्री श्री पटेल ने ग्राम पंचायत भवन का किया लोकार्पण-
प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल द्वारा हरदा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम कुकरावद में 14 लाख 80 हज़ार रूपये की राशि से निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया गया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित ग्रामवासियों को ग्रामीण आबादी भूमि सर्वेक्षण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले के सभी ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वे सदैव प्रयासरत हैं।
0 टिप्पणियाँ