Breaking News

जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत के वार्डो की आरक्षण प्रक्रिया सम्पन्न

जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत के वार्डो की आरक्षण प्रक्रिया सम्पन्न


हरदा : आगामी दिनों में आयोजित होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार बुधवार को कलेक्ट्रेट हरदा के सभाकक्ष में जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य व जनपद अध्यक्ष पद के आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राम कुमार शर्मा तथा जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। 

जनपद अध्यक्ष आरक्षण

आरक्षण के बाद टिमरनी जनपद अध्यक्ष का पद अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला के लिये आरक्षित घोषित किया गया जबकि खिरकिया जनपद अध्यक्ष का पद महिला वर्ग के लिये आरक्षित हुआ। हरदा जनपद पंचायत के अध्यक्ष का पद अनारक्षित घोषित हुआ। 

जिला पंचायत सदस्य आरक्षण

जिला पंचायत सदस्य के कुल 10 वार्डों के आरक्षण के बाद वार्ड क्र. 1 अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिये, वार्ड क्र. 2 अनारक्षित, वार्ड क्र. 3 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्र. 4 महिला, वार्ड क्र. 5 अनारक्षित, वार्ड क्र. 6 महिला, वार्ड क्र. 7 अनुसूचित जाति, वार्ड क्र. 8 अनुसूचित जनजाति, वार्ड क्र. 9 अनुसूचित जनजाति महिला तथा वार्ड क्र. 10 अनुसूचित जनजाति महिला के लिये आरक्षित घोषित किया गया। 

जनपद सदस्य हरदा आरक्षण

जनपद पंचायत हरदा का वार्ड क्र. 12, 18 व 24 अनुसूचित जाति वर्ग की महिला के लिये तथा वार्ड क्र. 2 व 19 अनुसूचित जाति वर्ग के लिये आरक्षित किया गया है। वार्ड क्र. 4, 10, 17 व 22 अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला के लिये आरक्षित किये गये है जबकि वार्ड क्र. 20, 23 व 25 अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिये आरक्षित किये गये है। वार्ड क्र. 3, 6 , 8 , 9 , 11 व 16 अनारक्षित महिला वर्ग के लिये तथा वार्ड क्र. 1, 5, 7, 13, 14, 15 व 21 अनारक्षित रहेंगे। 

जनपद सदस्य खिरकिया आरक्षण

जनपद पंचायत खिरकिया का वार्ड क्र. 5 व 6 अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिये आरक्षित किया गया है जबकि वार्ड क्र. 15 व 24 अनुसूचित जाति वर्ग के लिये आरक्षित हुआ। इसी तरह वार्ड क्र. 7, 8, 9, 11 व 18 अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिये तथा वार्ड क्र. 3, 10, 12, 19, 20 अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिये आरक्षित घोषित किया गया। वार्ड क्र. 1, 2, 4, 14, 23 अनारक्षित महिला वर्ग के लिये तथा वार्ड क्र. 13, 16, 17, 21 व 22 अनारक्षित रहेंगे। 

जनपद सदस्य टिमरनी आरक्षण

जनपद पंचायत टिमरनी का वार्ड क्र. 13 व 21 अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिये तथा वार्ड क्र. 16 व 22 अनुसूचित जाति वर्ग के लिये आरक्षित घोषित किया गया। इसी तरह वार्ड क्र. 1, 4, 5, 7, 3 अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिये व वार्ड 2, 6, 8, 24 अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिये आरक्षित घोषित किये गये है। वार्ड क्र. 10, 11, 12, 14, 19, 20 अनारक्षित महिला वर्ग के लिये तथा 9, 15, 17, 18, 23, 25 अनारक्षित घोषित किये गये है।

कोई टिप्पणी नहीं