Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस ने सुहागमल बिश्नोई को खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा का किया प्रभारी नियुक्त

हरदा । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत संगठन को मजबूत करने के लिए मध्य प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में प्रभारीयों की नियुक्तियां की जा रही है। इसी के तहत हरदा जिले के सक्रिय युवा कांग्रेस नेता व समाजसेवी सुहागमल बिश्नोई को खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

बिश्नोई की नियुक्ति पर हरदा जिला अध्यक्ष मोहन साईं, विधायकद्व्य डॉ रामकिशोर दोगने, अभिजीत शाह, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, ओम पटेल, सुरेन्द्र जैन, हेमंत टाले, बद्री पटेल, आत्माराम पटेल, हीरालाल पटेल, सुभाष जायसवाल, श्यामलाल बाबल, गोविन्द सूरमा, रविशंकर शर्मा, सुगम भंडारी, गोविन्द व्यास, उमाशंकर खोड, सुरेन्द्र पटेल, राहुल पटेल, दीपक सारण, वीरेंद्र भादू, सूरज मांजू, राजू सियाग, भजन सियाग, सुनील कांवा, अभिषेक जांणी, भूपेश बाबल, संदीप सोलंकी एवं हरदा कांग्रेस परिवार के अनेक सदस्यों ने हर्ष व्यक्त कर प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है कि पार्टी द्वारा ऐसे जमीनी कार्यकर्ताओं को जबाबदारी देने से निश्चित ही पार्टी को आगामी समय में मजबूती प्रदान होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About