Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गोंदागांव के पास रेत से भरे डंपर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

हरदा। जिले के गोंदागांव के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रेत से भरे एक डंपर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने डंपर के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना के दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर रेत लेकर जा रहा था, तभी अचानक उसमें धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग भड़क गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से उतरकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास किए। बाद में आग पर काबू पा लिया गया।

प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन डंपर के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About