● हरदा जिले में एक सौ ग्यारह के पार पहुंचा कोरोना का आंकड़ा
● 10 सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 111 बढ़ कर हुई संख्या
एक्टिव – 53
मौत – 04
स्वस्थ – 54
———————-
कुल -111
हरदा – जिले में कोरोना वायरस तेजी से बड़ रहा है। कोरोना पजेटिव केस लगातार सामने आ रहे हैं। हरदा में दस संक्रमित और मिले। पॉजिटिव केस की संख्या फिर बढ़कर 53 हुई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किशोर कुमार नागवंशी ने बताया कि 16 जुलाई गुरुवार को एम्स भोपाल से 10 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। सभी 10 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इन 10 संक्रमित मरीज़ों में कुलहरदा निवासी 22 वर्षीय पुरुष, गड़ीपुरा निवासी 32 वर्षीय पुरुष एवं 46 वर्षीय महिला, राजधानी कॉलोनी हरदा निवासी 35 वर्षीय महिला, पलासनेर निवासी 34 वर्षीय महिला, गुरवा वॉर्ड नम्बर 4 हरदा निवासी 45 वर्षीय महिला, विष्णुपुरी कॉलोनी हरदा निवासी 47 वर्षीय पुरुष, हरदा निवासी 37 वर्षीय महिला, सब्ज़ी मंडी हरदा निवासी 38 वर्षीय पुरुष एवं तवा कॉलोनी हरदा निवासी 52 वर्षीय पुरुष शामिल है।
इस प्रकार अभी तक 111 कोरोना केस आ चुके हैं। वहीँ इनमें से 54 मरीज स्वस्थ होकर लौट चुके हैं। साथ ही 4 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। वर्तमान में 53 एक्टिव केस हैं जिनका उपचार किया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ