● कन्टेन्टमेंट क्षेत्र से बाहर जाने वालों पर हुई सख्त कार्यवाही
● 3 मिस्त्री एवं मकान मालिक के खिलाफ बनाया प्रकरण
हरदा जिले के टिमरनी नगरीय क्षेत्र में तीन स्थानों पर कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद बनाये गए कन्टेन्टमेंट कवरिय क्षेत्र में प्रशासन हुआ सख्त।प्रशासन के सख्त निर्देश के बाद भी इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग नगर में घूम रहे है यह जानकारी लगते ही एसडीएम अंकित त्रिपाठी ने मौके पर जाकर जानकारी ली एवं वार्ड 9एवं 10के कन्टेन्टमेंट क्षेत्र के भीतर रहने वाले 3मिस्त्रियों पर उल्लंघन कार्यवाही की जो अन्य वार्ड में जाकर मकान निर्माण कार्य कर रहे थे इस दौरान भवन मालिक के खिलाफ भी प्रकरण बना बाउंड ओव्हर की कार्यवाही की गई।एसडीएम त्रिपाठी ने बताया कि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगो को उनकी आवश्यकता अनुसार सामग्री प्रशासन मुहैय्या करा रहा,लोगो को मुनादी कर हिदायत दी जा रही है।
ज्ञात हो कि नगर के गाँधीचोक व गुर्जरबोर्डिंग के पास तथा लोधी मोहल्ले में कन्टेन्टमेंट क्षेत्र बनाया गया है।नगर के 4 लोग संक्रमित मरीज है जिनका उपचार हरदा कोविड सेंटर में चल रहा।आज प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड 12 में पूर्व में हुए बारह वर्षीय बालक की माँ की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है।
– सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ