Hot Posts

6/recent/ticker-posts

टिमरनी में एक ओर युवक हुआ कोरोना संक्रमित, आंकडा बढ़कर हुआ 8

💉 टिमरनी के वार्ड दो में 1 युवक हुआ कोरोना संक्रमित
💉 संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 8
💉 4 मरीज अबतक स्वस्थ होकर घर लौटे

टिमरनी – हरदा जिले के टिमरनी नगरीय क्षेत्र में नही थम रहा कोरोना संक्रमण। बुधवार सुबह आई मेडिकल रिपोर्ट में टिमरनी नगर के वार्ड 2 का एक 17 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित निकला है ।
जानकारी मिलते ही बीएमओ डॉ एम.के. चोरे स्वास्थ अमले के साथ संक्रमित मरीज के आवास पहुंचे जहां आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही।संक्रमित युवक को कोविड केयर सेंटर पहुंचाया गया।
उल्लेखनीय है कि टिमरनी नगर के विभिन्न वार्डो में अब तक 8 मरीज संक्रमित हुए है, जिनमे से 4 लोग स्वस्थ होकर होम क्वारेंटाइन है। प्राप्त जानकारी अनुसार कृषि उपज मंडी के हम्माल का 17 वर्षीय लड़का आज आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव निकला है।
नगरपरिषद द्वारा संक्रमित क्षेत्र को सेनेटराइज्ड किया जा रहा। यह क्षेत्र भी सुरक्षा की दृष्टि से सील किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम अंकिता त्रिपाठी, तहसीलदार धर्मेंद्र चौकसे, सीएमओ आरडी शर्मा, टीआई राजेश साहू, नायब तहसीलदार सन्दीप गोर, सेनेटरी इंस्पेक्टर विजय दुबे सहित स्थानीय प्रशासन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
– टिमरनी से संवाददाता संदीप अग्रवाल की रिपोर्ट✍🏻

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About