Hot Posts

6/recent/ticker-posts

खेड़ापति शीतला माता मंदिर प्रांगण से अतिक्रमण हटाने एस डी एम को दिया आवेदन

🔔🚩 खेड़ापति शीतला माता मंदिर प्रांगण से अतिक्रमण हटाने एस डी एम को दिया आवेदन

🔔🚩 अतिक्रमण के चलते मंदिर बनाने में आ रही जगह की कमी, ग्राम के समस्त ग्रामीणों ने लिया बैठक में निर्णय

सोडलपुर /- ग्राम में वर्षों पुराना शीतला माता खेड़ापति हनुमान मंदिर का निर्माण मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है। वर्षों पुराना मंदिर छतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते समस्त ग्रामवासी के सहयोग से मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन इस जगह पर एक अतिक्रमण कर्ता ने पिछले तीन चार माह पूर्व कच्चा निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया है । जिसे हटाने के लिए ग्रामीणों ने भी अतिक्रमण कर्ता से बातचीत की है लेकिन अतिक्रमणकर्ता अतिक्रमण को हटाने तैयार नहीं है। जबकि अतिक्रमण करता के पास अपना खानदानी मकान भी है । इसके बाद भी शासकीय मंदिर प्रांगण की जगह पर अतिक्रमण किया हुआ है ।

इसी के चलते मंगलवार रात्रि को एक बैठक बाजार चौक में रखी गई थी। जिसमें समस्त ग्राम वासियों ने बैठक में निर्णय लिया है कि अब अतिक्रमण को प्रशासन से आवेदन देकर ही हटाया जाएगा, जिससे जगह होने से अच्छे मंदिर का निर्माण हो सकेगा। आज बुधवार को टिमरनी पहुंच कर एस डी एम अनुविभागीय अधिकारी अंकिता त्रिपाठी को ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों ने अतिक्रमण हटाने को लेकर आवेदन दिया है। इस दौरान उपसरपंच रामदास रायखेरे, सुंदरलाल रायखेरे, नारायण सांखला जनपद सदस्य ओमप्रकाश दादरे पंच आदित्य पटेल, विनोद पटेल इस दौरान उपस्थित थे ।
इनका कहना ——
मैं दिखवाती हूं रहटगांव तहसीलदार को कहकर अतिक्रमण जल्द हटाने की कार्यवाही की जाएगी ।
– अंकिता त्रिपाठी एसडीएम टिमरनी
◆ टिमरनी से संवाददाता सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट✍️

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About