● कलेक्टर ने किया टिमरनी में फीवर क्लिनिक सहित कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण
टिमरनी – कलेक्टर अनुराग वर्मा ने कोरोना संक्रमण हेतु प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का आज टिमरनी पहुंच कर निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री वर्मा इस दौरान टिमरनी शासकीय हॉस्पिटल पहुंचे जहां बीएमओ डॉ एम.के. चोरे से यहां बनाये गए फीवर क्लिनिक की व्यवस्थाओं की जानकारी ली, साथ ही कन्या छात्रावास में बनाये गए कोविड केयर सेंटर पहुंच कर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशानिर्देश।
इस दौरान एसडीएम अंकिता त्रिपाठी, तहसीलदार धर्मेंद्र चौकसे, सीएमओ आर.डी. शर्मा, टीआई राजेश साहू, नायब तहसीलदार सन्दीप गोर, आशीष साकल्ले, विजय दुबे सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
– टिमरनी से संवाददाता सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट✍🏻
0 टिप्पणियाँ