● दरिंदगी की हद लकवाग्रस्त 85 साल की बुजुर्ग महिला से बलात्कार
● गांव का ही रहने वाला बलात्कारी
● नशे की हालत में किया घिनोना कृत्य
हरदा। आज मानवता को शर्मशार करने वाला एक मामला सामने आया है। जिसे देखकर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि कोई व्यक्ति इस हद तक भी दरिंदा हो सकता है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टिमरनी थाना के एक गांव में 85 साल की लकवाग्रस्त महिला के साथ शराब के नशे में गांव के ही एक 30 साल के युवक ने बलात्कार कर डाला। बुजुर्ग महिला को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 450, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।
0 टिप्पणियाँ