Hot Posts

6/recent/ticker-posts

टिमरनी कोविड केयर सेंटर से महिला स्वस्थ होकर हुई डिस्चार्ज

● टिमरनी कोविड केयर सेंटर से महिला स्वस्थ होकर हुई डिस्चार्ज
● वार्ड 9की महिला हुई थी संक्रमित
● अधिकारियो ने प्रोत्साहित कर बधाई देकर पहुंचाया घर

हरदा जिले के टिमरनी नगर में बने कोविड केयर सेंटर से कोरोना संक्रमित महिला इलाज उपरांत स्वस्थ होकर आज घर लौटी। नगर के वार्ड 9 निवासी उक्त महिला की रिपोर्ट 1 सप्ताह पूर्व आई थी पाजिटिव, जिसका इलाज यहां चल रहा था। आज आई रिपोर्ट में महिला पूर्ण स्वस्थ पाई गई जिसे स्वास्थ अमले के साथ एसडीएम अंकिता त्रिपाठी ने शुभकामनाएं, बधाई देकर सम्मानित करते हुए घर पहुंचाया।

बीएमओ डॉ एमके चोरे ने बताया कि उक्त महिला पूर्ण स्वस्थ है एवं उसके परिजनो की रिपोर्ट भी पूर्व में नेगेटिव आई थी। कोरोना की जंग जीत महिला अपने घर रवाना हुई जिसे अपने घर मे ही अभी पूर्ण सावधानी के साथ कोरण्टाइन रहने की हिदायत सलाह दी गई है। सभी ने उनकी हौसला अफजाई की है। डॉ चोरे ने कहा कि सावधानी ही कोरोना से सुरक्षा है, किंतु जो संक्रमित है उन्हें घबराने की जरूरत नही इसका बेहतर इलाज किया जा रहा है । मरीज शीघ्र ही स्वस्थ होकर घर जा रहे है। इस दौरान तहसीलदार धर्मेंद्र चौकसे,नायब तहसीलदार संदीप गोर,आशीष साकल्ले सहित स्थानीय प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
– टिमरनी से संवाददाता संदीप अग्रवाल की रिपोर्ट✍️

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About