Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हरदा जिले के लिए शुभ रहा मंगलवार , 16 सैम्पल रिपोर्ट नेगेटिव आई

● हरदा जिले के लिए शुभ रहा मंगलवार

● 16 सैम्पल रिपोर्ट नेगेटिव आई

हरदा जिले के लिए आज मंगलवार का दिन शुभ रहा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किशोर कुमार नागवंशी ने बताया कि मंगलवार 21 जुलाई को कुल 16 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। सभी 16 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

श्री नागवंशी ने बताया कि सभी 16 रिपोर्ट जिला अस्पताल की ट्रू नॉट मशीन से प्राप्त हुई है। मंगलवार को 73 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी तक भेजे गए कुल 3179 में से 3055 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी हैं। 124 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीज़ों की संख्या 64 है, 82 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 5 मरीज़ों की मृत्यु हो चुकी हैं। 3 हज़ार 35 व्यक्तियों को क्वारंटीन किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About