Hot Posts

6/recent/ticker-posts

वैश्य समाज करेगा उत्कृष्ट छात्रों का सम्मान, घर भेजे जाएंगे प्रमाण पत्र ओर मैडल

🏆 वैश्य समाज करेगा उत्कृष्ट छात्रों का सम्मान

🏆 कोरोना महामारी के चलेते घर भेजे जायेगें प्रमाण पत्र एवं मेडल

मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई हरदा द्वारा प्रति वर्ष समाज के प्रदेश अध्यक्ष माननीय उमाशंकर जी गुप्ता के जन्मदिवस के अवसर पर वैश्य समाज के होनहार छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाता है। किंतु इस वर्ष कोरोना कोविड-19 संक्रमण ओर देर से आये परिक्षा परिणाम के चलते उक्त कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया था। वैश्य महासम्मेलन की गत दिवस आयोजित हुई अॉनलाइन बैठक में इसे शासन द्वारा जारी दिशानिर्देश का पालन करते हुए अब आयोजित किए जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया था। इसी के चलते वैश्य समाज महासम्मेलन हरदा द्वारा इस वर्ष भी समाज के योग्य ओर होनहार बच्चों की जानकारी एकत्रित की जा रही है जो कि 31 जुलाई तक गूगल शीट के माध्यम से प्राप्त की जा रही है।

उक्त जानकारी देते हुए वैश्य महासम्मेलन हरदा के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन एवं महामंत्री दीपक नेमा ने बताया कि इस वर्ष कोरोना कोविड-19 के चलते परीक्षा परिणाम देरी से आया है, इसलिए जिला कार्यकारिणी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से एक बैठक आयोजित कर बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विगत वर्ष अनुसार इस वर्ष भी समाज के छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने वाले सभी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस हेतु समाज के सभी वर्गों तक इस बात को सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाते हुए एक फॉर्म तैयार किया गया है। गूगल शीट के फॉर्म की मदद से समाज के वो परिवार जिनके बच्चे इस वर्ष 10th, 12th या अन्य किसी राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक कॉम्पिटेटिव परीक्षा में हिस्सा लेकर स्कूल परीक्षा में 75 प्रतिशत से ऊपर अंक लाये है उनकी जानकारी एकत्रित की जा रही है। कोरोना महामारी के चलते वैश्य समाज द्वारा कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जायेगा, योग्य ओर होनहार बच्चों को उनके पते पर ही प्रमाण पत्र एवं मेडल भेजे जाएंगे ।
श्री जैन ने कहा कि गूगल शीट पर ऐसे होनहार बच्चों की पूरी जानकारी उसमें भरकर 31 जुलाई तक अनिवार्य रूप से प्राप्त होने पर ही उन्हें शामिल किया जायेगा। गूगल शीट की फार्म लिंक डाउनलोड करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About