Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आज फिर 8 कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई हरदा जिले में

● आज फिर 8 कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई हरदा जिले में

● बड़ रहा संक्रमित व्यक्तियों का आंकडा

● धीरे धीरे नगर के अधिकांश मोहल्ले हुए कंटेंटमेंट एरिया

हरदा जिले में कोरोना संक्रमण प्रतिदिन बड़ता ही जा रहा है। जिला प्रशासन के द्वारा लॉकडाउन के बाद भी जनता की लापरवाही से कोरोना संक्रमण रूकने का नाम नहीं ले रहा है। हरदा जिले में आज फिर 8 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या लगातार बड़ रही है। हालांकि आज तीन मरीजों के स्वस्थ होकर भोपाल से घर बापसी की जानकारी सूत्रों से प्राप्त हुई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किशोर कुमार नागवंशी ने बताया कि 18 जुलाई शनिवार को एम्स भोपाल से 8 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। इन 8 संक्रमित मरीज़ों में ग्राम जिजगाँव निवासी 60 वर्षीय महिला, शिक्षक कॉलोनी हरदा निवासी 23 वर्षीय पुरुष, शिक्षक कॉलोनी हरदा निवासी 37 वर्षीय महिला, शिक्षककॉलोनी हरदा निवासी 77 वर्षीय महिला, सिन्धी कॉलोनी हरदा निवासी 21 वर्षीय महिला, सिन्धी कॉलोनी हरदा निवासी 29 वर्षीय पुरुष, सिन्धी कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय पुरुष एवं वार्ड क्रमांक 13 टिमरनी निवासी 41 वर्षीय पुरुष शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About