● टिमरनी नगर में आज 1ओर नया कन्टेन्टमेंट क्षेत्र बनाया गया
● कंटेंटमेंट क्षेत्र संख्या बढ़कर हुई चार
● वार्ड 12 में बनाया गया दूसरा कन्टेन्टमेंट क्षेत्र
● अधिकारी लगातार कर रहे इन क्षेत्रों का निरीक्षण
टिमरनी नगर में आज सुबह संक्रमित मिले मरीज को टिमरनी कन्या छात्रावास में बनाये गए कोविड केयर सेंटर पहुंचाकर उसके परिजनों ,पास के रहवासियों एवं उसके संपर्क में आने वाले लोगो की प्रशासन ने ली जानकारी एवं सभी को किया कोरण्टाइज। टिमरनी कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण करने सीएचएमओ के के नागवंशी पहुंचे जहां नर्सों की नियुक्ति की मांग बीएमओ द्वारा की गई ,डॉ नागवंशी ने शीघ्र ही नर्सों की नियुक्ति की बात कही।
एसडीएम अंकिता त्रिपाठी सहित तहसीलदार धर्मेन्द्र चौकसे, बीएमओ डॉ एमके चौरे टीआई राजेश साहू ,सीएमओ आरडी शर्मा ने स्वास्थ, राजस्व,नगरपरिषद अमले के साथ कंटेनमेंट क्षेत्र वार्ड नंबर 12 का निरीक्षण किया। इसी प्रकार अन्य कन्टेन्टमेंट क्षेत्रों का दौरा निरीक्षण कर वहां नियुक्त कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशानिर्देश।
– टिमरनी से संवाददाता सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट✍🏻
0 टिप्पणियाँ