Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नगर में संक्रमित मरीजो के मिलने का नही रुक रहा सिलसिला, आज एक ओर सैम्पल आया पॉजिटिव

नगर में संक्रमित मरीजो के मिलने का नही रुक रहा सिलसिला, आज एक ओर सैम्पल आया पॉजिटिव
● संक्रमित व्यक्तियों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 5
● दो मरीज हुए स्वस्थ, अगले 14 रहेंगे होम क्वारेंटाइन

हरदा जिले के टिमरनी नगरीय क्षेत्र में शनै शनै लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। नगर के वार्ड 9,11,12,13 के बाद आज वार्ड 15 में एक संक्रमित मरीज मिला। आज आई जांच रिपोर्ट में वार्ड 15 में फल का ठेला लगाने वाला 40 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित निकला।

जानकारी मिलते ही बीएमओ डॉ एम.के. चोरे स्वास्थ अमले के साथ संक्रमित मरीज के निवास क्षेत्र पहुंचे जहां आवश्यक जानकारी जुटाई जाकर समझाइस दी जा रही। युवक को टिमरनी कोविड केयर सेंटर भेजा जा रहा। नगर प्रशासन अमला भी पहुंच गया है ओर क्षेत्र को सेनेटराइज्ड किया जा रहा है। एसडीएम अंकिता त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस क्षेत्र को भी कंटेंटमेंट एरिया घोषित कर सील किया जाएगा। ज्ञात हो कि नगर में अब तक 6 मरीज संक्रमित निकले है, जिनमे से वार्ड 11 निवासी चिकित्सक इलाज करा स्वस्थ होकर घर लौट आये है। कुल मरीज नगर में 5 है जिनका उपचार चल रहा है। तहसील अंतर्गत ग्राम अहलवाड़ का भी एक मरीज स्वस्थ हो कर वापस आ गया है। प्रशासन द्वारा स्वस्थ हुए मरीजों को आगामी 14 दिन होम क्वारेंटाइन होने का कहा गया है।
-टिमरनी से संवाददाता सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट✍🏻

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About