Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अवैध खनिज परिवहन पर तहसीलदार ने की छापामार कार्यवाही

● अवैध खनिज परिवहन पर तहसीलदार ने की छापामार कार्यवाही
● दो पहिया वाहन से तहसीलदार पहुंचे अवैध खनन क्षेत्र में

हरदा जिले की टिमरनी राजस्व टीम ने तहसीलदार धर्मेन्द्र चौकसे के नेतृत्व में अवैध रेत उत्खनन परिवहन माफियाओं के खिलाफ देर रात्रि छापामार कार्यवाही की। इस दौरान तहसीलदार दोपहिया वाहन से गंजाल नदी से हो रहे उत्खनन क्षेत्र रायबोर, बघवाड़, बिच्छापुर पहुंचे।

एसडीएम अंकिता त्रिपाठी के निर्देश पर राजस्व टीम ने गुरूवार, शुक्रवार की रात्रि रेत चोरों की धरपकड़ कार्यवाही की। इस दौरान राजस्व टीम की कार्यवाही के दौरान देर रात्री ग्राम बघवाड़ में सोडलपुर की ट्रेक्टर ट्राली रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ाई। ड्रायवर ने जानकारी दी कि इस ट्रेक्टर ट्राली का मालिक सोडलपुर निवासी संजु बाबा नामक व्यक्ति है, जिसके कहने पर रेत लाता रहता हूँ। तहसीलदार ओर राजस्व अमले ने जप्ती पंचनामा बनाकर वाहन को तहसील परिसर में किया खड़ा। इस कार्यवाही में तहसीलदार धर्मेंद्र चौकसे, नायब तहसीलदार सन्दीप गोर, आरआई मोहन ठाकुर, पटवारी दिनेश ठाकुर रहे मौजूद।
टिमरनी से संवाददाता सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट✍🏻

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About