Hot Posts

6/recent/ticker-posts

तहसीलदार ने हरियाली अमावस्या पर नगर में लगाएं दर्जनों पौधे, राजस्व अमला बना सहयोगी

🌳 तहसीलदार ने हरियाली अमावस्या पर नगर में लगाएं दर्जनों पौधे

🌳 राजस्व अमला बना सहयोगी

🌳 फलदार पौधों के साथ ही औषधीय पौधों का किया रोपण

हरियाली अमावस्या के विशेष अवसर पर तहसीलदार हंडिया डॉ अर्चना शर्मा ने नगर में काफी स्थानों पर अपने परिवारजनों और विभागीय अमले के साथ फलदार ओर औषधीय पौधों का पौधारोपण किया। इसके साथ ही तहसीलदार ने विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर देवस्थान तथा तालाब किनारे पौधारोपण किया गया।

तहसीलदार श्रीमती शर्मा ने चर्चा करते हुए बताया कि आज सावन के तीसरे सोमवार को कई शुभ योगों के साथ हरियाली व सोमवती अमावस्या का दुर्लभ अवसर था। नगर में काफी स्थान रिक्त पड़े थे जिस पर नीम, कदम, बड़, पीपल, गुलर, करंजी, जामुन ओर आम के पोधों का पोधारोपण किया गया है। श्रीमती शर्मा ने कहा कि पोधारोपण ओर इसकी सुरक्षा के भी इंतजाम किए जा रहे है। पोधारोपण से नगर में सुंदरता बड़ेगी ओर नर्मदा परिक्रमा वासियों को छांव तथा फल भी मिलेंगे। आज पोधारोपण नर्मदा मंदिर के समीप, तहसील कार्यालय के सामने, तहसील परिसर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हनुमान मंदिर टेकरी रातातलाई, हीरापुर तालाब पर किया गया।

गौरतलब है कि शास्त्रों के अनुसार इस दिन पौधारोपण कर उसकी देखभाल करने से पितरों की आत्मा तृप्ति होती है। साथ ही इस प्रकृति के स्वामी भगवान शंकर (भोले बाबा) की भी विशेष कृपा भक्तों को प्राप्त होती है। ऐसे में भक्त हरियाली अमावस्या के अवसर अपने पितरों को प्रसन्न करने के लिए पौधारोपण करते है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, पुनर्वसु नक्षत्र होने से रोपे गए पौधों का अधिक लाभ मिलता है। साथ ही ग्रह व नक्षत्र का सकारात्मक प्रभाव भी व्यक्ति के जीवन में देखने को मिलता है।

तहसीलदार हंडिया और राजस्व अमले द्वारा किए गए इस पौधारोपण कि ग्रामीण जनों और नागरिकों ने सराहना करते हुए अनुकरणीय कदम बताया। आज किए गए पोधारोपण में तहसीलदार हंडिया डॉ अर्चना शर्मा के साथ राजस्व अमले में बाबू वितुल यादव, पंकज कानवा, पटवारी राजीव जैन, राजकुमार परिहार, जमादार विनोद कर्मा तथा कोटवार भारत, उमेश धनगर, सोनू आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About