● आबादी का ड्रोन से सर्वे हरदा जिले में 22 जुलाई से होगा शुरू
● प्रथम चरण में 11 ग्रामों का किया जायेगा सर्वे
● आर.आई. ओर पटवारी सीमांकन कर चिन्हित करेंगे आबादी भूमि
ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी का सर्वे कर कब्जाधारियों को भूखंड का मालिकाना पट्टा दिये जाने की मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत हरदा जिले में प्रथम चरण 22 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। इसके प्रथम चरण में हरदा जिले की तीन तहसीलों हंडिया, हरदा ओर टिमरनी के 11 ग्रामों का चयन किया गया है।
कलेक्टर अनुराग वर्मा ने जिले के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार ओर सी ई ओ जनपद पंचायत को निर्देश जारी कर बताया कि हरदा जिले में ग्रामीण आबादी सर्वेक्षण के अंतर्गत बुधवार दिनाँक 22 जुलाई 2020 से ड्रोन से प्रथम चरण में 11 ग्रामों का सर्वे कार्य प्रारंभ किया जावेगा। ड्रोन से सीमांकन के लिए चयनित ग्रामों में कल मंगलवार 21 जुलाई 2020 को 4 गांव अतरसमा, देवतालाब, कोलवा, अवगांवकला में चूना लाइन डालने का कार्य पूर्ण किया जाना है । इसके पश्चात बुधवार 22 जुलाई 2020 को अवगांव खुर्द, खिड़की, मंजली, नाहडिया में चूना लाईन डालने का कार्य पूर्ण किया जाना है। तथा 23 जुलाई 2020 को झाड़पा, उड़ा, पिंडगाव गांव में चूना लाइन डालने का कार्य पूर्ण किया जाना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मौसम की परिस्थितियों में कुछ समय आगे हो सकता है।
उक्त संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम हरदा एच. एस. चौधरी ने बताया कि आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर से प्राप्त उक्त राजस्व ग्रामो की सूची में से उड़ा ग्राम नगरीय क्षेत्र की सीमा में होने से ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम को चयनित करने का अनुरोध किया गया है। उक्तानुसार चयनित ग्राम की जानकारी पृथक से जारी की जावेगी। श्री चौधरी ने बताया कि तहसीलदार को इसके लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए जा चुके है। पटवारीयों द्वारा ग्रामों में तैयारी प्रारंभ करते हुए मैन्युअल सर्वे प्रारंभ कर दिया है।
तहसीलदार डॉ अर्चना शर्मा ने बताया कि ड्रोन से आबादी के सर्वे की कार्यवाही के लिए चयनित ग्रामों में पटवारीयों का दल गठित कर दिया गया है। पटवारीयों ओर राजस्व निरीक्षकों द्वारा चयनित ग्रामों की आबादी का सीमांकन कर पंचायतों के माध्यम से चूना लाईन डालवाई जा रही है। कलेक्टर हरदा द्वारा दिये गए आदेश के पालन में पटवारीयों का विधिवत दल गठित किया जाके उन्हें सूचित कर दिया है। दिये गये निर्देश अनुसार समस्त तैयारी पूर्ण कि जा रही है।
0 टिप्पणियाँ