Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नाग पंचमी के दिन सुबह की प्राप्त रिपोर्ट में पाँच सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई

● नाग पंचमी के दिन सुबह की प्राप्त रिपोर्ट में पाँच सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई

हरदा – आज नाग पंचमी के दिन कोरोना कोविड-19 की सुबह की प्राप्त रिपोर्ट में पाँच सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। कोविड-19 का संक्रमण अब नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी पैर पसारने लगा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किशोर कुमार नागवंशी ने बताया कि आज 25 जुलाई 2020 को स़ुबह भोपाल से 05 रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव प्राप्त हुई है । जिनमें रैसलपुर निवासी 30 वर्षीय महिला, खेड़ीपुरा हरदा निवासी 40 वर्षीय पुरूष, अबगांवकला निवासी 21 वर्षीय पुरूष, गोन्दा गांवकला निवासी 45 वर्षीय पुरूष एवं शुक्ला कॉलोनी हरदा निवासी 48 वर्षीय शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About