Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मंडी कर्मचारी ने व्यापारी के साथ की अभद्रता, मंडी व्यापारी हुए लामबंद

● मंडी कर्मचारी ने व्यापारी के साथ की अभद्रता
● मंडी व्यापारी हुए लामबंद
● उपज के ऑक्शन के दौरान हुआ झगड़ा
● व्यापारियों ने ऑक्शन रोका

मंडी सचिव के आश्वासन पर शुरू हुआ व्यापार

टिमरनी/-हरदा जिले की टिमरनी कृषि उपज मंडी में आज मामूली सी बात पर मंडी कर्मचारी ने व्यापारी के साथ मारपीट कर अभद्रता की, इससे नाराज होकर मंडी व्यापारियों ने नीलामी का विरोध करते हुए काम बंद कर दिया। मामले की भनक लगते ही मंडी सचिव ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत करवाया। मंडी सचिव के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने पुनः काम प्रारंभ किया। 1घण्टे के करीब उपज बिक्री भाव कार्य रोका गया था जिसे मंडी सचिव के निवेदन पर व्यापारियों ने भाव किये चालू।

मामला आज दोपहर 1बजे के करीब का है, टिमरनी गल्ला मंडी में उपज के भाव चल रहे थे, इस दौरान व्यापारी अर्पित अग्रवाल के द्वारा ट्राली से लिया गए उपज सेम्पल वापस ट्राली में फेंका गया इस दौरान उपस्थित मंडी कर्मचारी कन्हैय्या लाल को फेंके गए दाने लग गए। जिससे चिढ़कर कन्हैय्या लाल और व्यापारी के बीच बहस हो गई ओर बहस ने झगड़े का रूप लिया । नाराज मंडी व्यापारियों का कहना है कि उक्त कर्मचारी द्वारा मारपीट कर अपशब्दों का प्रयोग किया गया। व्यापारियों ने खरीदी कार्य रोका ओर दोषी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। इस दौरान पहुंचे मंडी सचिव नरेंद्र मेसराम व्यापारियों के आगे हाथ जोड़ खरीदी कार्य पुनः शुरू करने का निवेदन करते दिखे। लिखित शिकायत पर कार्यवाही के आश्वासन के बाद व्यापारी हुए शांत ।
– टिमरनी से संवाददाता सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट✍️

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About