Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ऑनलाइन क्लासेस के नाम पर फीस वसूली करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने एसडीएम को ज्ञापन सौपा

ऑनलाइन क्लासेस के नाम पर फीस वसूली करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने एसडीएम को ज्ञापन सौपा

टिमरनी/- इस समय देश दुनिया कोरोना वायरस से त्रस्त है वही हरदा जिले भर के स्कूलों द्वारा ऑनलाइन क्लासेज के नाम पर फीस वसूली की जा रही है । ऐसे समय में स्कूल प्रबंधकों द्वारा छात्र छात्राओं से मोटी फीस ऑनलाइन क्लासेज के नाम पर वसूली के नाम पर अभिभावकों पर दबाब बनाया जा रहा है। उक्त बात को लेकर आज टिमरनी मेंं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा एक ज्ञापन कलेक्टर को संबोधित एसडीएम अंकिता त्रिपाठी को सौंपा गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री अरविंद गुर्जर ने बताया कि,
ज्ञापन में निम्न बिंदुओं के आधार पर कार्यवाही करने की मांग की गई।
(1) अनेकों अभिभावकों के पास ऑनलाइन क्लासेस के लिए संसाधन नहीं होते हैं, ऐसे में किसी भी विद्यालय प्रबंधन द्वारा किसी भी अभिभावकों को ऑनलाइन क्लासेज के लिए दबाब ना बनाया जाए।
(2) जो बच्चे ऑनलाइन क्लासेस नहीं अटेंड कर पा रहे हैं, आगे चलकर उनके शैक्षणिक सत्र पर एवं उपस्थिति संख्या पर कोई प्रभाव ना बढ़ेगा, इस बात को भी विद्यालय प्रबंधन द्वारा सुनिश्चित किया जाए।
(3) जो बच्चे ऑनलाइन क्लासेस अटेंड कर रहे है, उनके अभिभावकों पर विद्यालय द्वारा फीस वसूली के लिए दबाब बनाया जा रहा है, ऐसे में जिले भर के सभी स्कूलों को निर्देश दिया जाए कि गत वर्ष आपके विद्यालय की जो सिर्फ ट्यूशन फीस (अन्य गतिविधि व अन्य शुल्क के अतिरिक्त सिर्फ ट्यूशन फीस) थी, इस वर्ष उससे भी कम फीस ली जाए।
(4) जिले के कुछ विद्यालयों द्वारा बच्चों पर नई पुस्तक खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिओम राजपूत ने कहा कि यदि शीघ्र ही इस दिशा में कार्यवाही नहीं की गई एवं विद्यालय प्रबंधन हो द्वारा इसी तरह की मनमानी जारी रही तो छात्र हितों को ध्यान में रखकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आंदोलन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदेही स्वयं विद्यालय प्रबंधन एवं शासन की रहेगी। ज्ञापन सौपने वालो में अभाविप नगर मंत्री अरविंद गुर्जर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिओम राजपूत, पूर्व जिला संयोजक राहुल सोमवंशी, नगर सहमंत्री चंचल दुबे, सूरज कौशल, आदित्य नायर एवं आकाश कैथवास उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About