● राजस्व ,खनिज एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही
● नर्मदा नदी से हो रहे अवैध उत्खनन मार्ग की खुदाई कर जप्त रेत नदी में बहाई प्रशासन ने
टिमरनी/-आज दोपहर में एसडीएम अंकिता त्रिपाठी के निर्देश पर टिमरनी राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग व करताना चौकी पुलिस की संयुक्त टीम कार्यवाही करते हुए ग्राम छीपानेर, लछोरा, बिरजाखेड़ी में नर्मदा नदी से हो रहे रेत के अवैध परिवहन मार्ग को जेसीबी के माध्यम से खुदवाकर किया अवरुद्ध। ओर 5 ट्राली के लगभग अवैध रेत के स्टाक को वापस नदी में डलवाया।
उल्लेखनीय है कि ग्रामवासियों ने पूर्व में अवैध उत्खनन परिवहन की शिकायते की थी। प्रशासन के प्रतिबन्ध आदेश के बाद भी रेत ठेकेदार व अन्य लोग नदी से रेत उत्खनन कर परिवहन कर रहे थे।मीडिया में यह मामला आने के बाद प्रशासन की आंख खुली ओर आज जेसीबी के माध्यम से मार्गो की खुदाई की साथ ही बिरजाखेड़ी नदी तट पर पड़े 5 ट्राली रेत स्टॉक को जेसीबी के द्वारा वापस नदी में डलवाया गया।
इस दौरान नायब तहसीलदार सन्दीप गोर, करताना चौकी प्रभारी अविनाश पारदी, खनिज निरीक्षक संजय सोलंकी, आर आई ,पटवारी दलबल के साथ रहे मौजूद।
– टिमरनी से संवाददाता संदीप अग्रवाल की रिपोर्ट✍️
0 टिप्पणियाँ