🌳 हरियाली तीज पर मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा टिमरनी ने रखा ऑनलाइन आयोजन
🌳 शाखा की अनेकों महिलाओं ने लिया हिस्सा
टिमरनी /-नगर की अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के द्वारा गुरुवार को सावन महीने की हरियाली तीज पर शाखा की सभी बहनों के द्वारा ऑनलाइन तीज का त्योहार मनाया गया । मंडल शाखा की तरफ से इस दौरान विभिन्न आयोजन रखें गए थे, जिसमें सभी बहनों ने अपने-अपने घर पर पौधारोपण किया, मेहंदी लगाई, गायों को चारा खिलाया और सावन के झूले भजन गाए । इसी तरह शाखा की सभी बहनों ने त्योहार हर्षोल्लास से मनाया। इस दौरान अध्यक्ष गायत्री गोयल, सचिव राखी साबु, कोषाध्यक्ष सीमा सिंहल, निशा अग्रवाल, हेमलता अग्रवाल, प्रतिभा गोयल, सुनीता गोयल, राजश्री सिंहल, बिंदिया अग्रवाल ने आयोजन में ऑनलाइन उपस्थित दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
– टिमरनी से संवाददाता सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट✍️
0 टिप्पणियाँ