Hot Posts

6/recent/ticker-posts

तहसीलदार हरदा का प्रभार, हंडिया तहसीलदार डॉ अर्चना शर्मा को

● तहसीलदार हरदा का प्रभार हंडिया तहसीलदार डॉ अर्चना शर्मा को

● हरदा तहसीलदार श्रीमती विंकी सिंहमारे के अवकाश पर जाने के कारण

हरदा तहसील में पदस्थ तहसीलदार विंकी सिंहमारे की माताजी का आकस्मिक स्वर्गवास हो जाने के कारण तहसीलदार हंडिया डॉ अर्चना शर्मा को हरदा तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश तक सौंपा गया है।

अनुविभागीय अधिकारी हरदा एच. एस. चौधरी ने आज दिनांक 16 जुलाई 2020 को आदेश जारी करते हुए कहा कि तहसीलदार हरदा श्रीमती विंकी सिंहमारे की माता जी का आकस्मिक स्वर्गवास हो जाने के कारण वे अर्जित अवकाश पर हैं। श्रीमती सिंहमारे की अवकाश अवधि में तहसीलदार हरदा के समस्त दायित्वों का निर्वहन तहसीलदार हंडिया डॉ अर्चना शर्मा अपने कार्य के साथ आगामी आदेश तक निर्वहन किया जावेगा। उक्त आदेश आज दोपहर में जारी किया गया है। आदेश के पालन में तहसीलदार डॉ अर्चना शर्मा ने आज तहसील हरदा का भी शासकीय कार्य संपादित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About