Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ग्रामीणों ने लगाया सर्वसम्मति से गांव में लॉकडाउन, कोरोना से बचने

● कोरोना संक्रमण से बचाव के चलते ग्राम लछोरा हुआ लाकडाउन
● ग्रामीणों ने चौपाल लगाकर लिया निर्णय

टिमरनी/-टिमरनी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत लछोरा के निवासियों ने ग्राम की सीमाएं की सील। कोरोना महामारी जिले में पांव पसार रही है। इसको देखते हुए ग्राम पंचायत लछोरा के सरपंच कमलाबाई ओम पटेल , छोटू पटेल सहित ग्राम सुरक्षा समिति सदस्य ग्राम के पंचों व निवासियों ने एकराय हो निर्णय लेकर किया गांव को लॉकडाउन जिससे गांव में कोरोना जैसी महामारी से ग्रामवासियों का बचाव हो सके।

ज्ञात हो गांव मां नर्मदा तट पर बसा है जहां नर्मदा घाट है हजारों श्रद्धालु स्नान करने आते हैं साथ ही कई अवैध रेत माफिया भी आते हैं जिससे गांव में कोरोना जैसी महामारी फैलने की शंका है जिससे गांव भयभीत है इसी को लेकर समस्त ग्रामवासियों ने गांव में चौपाल लगाकर सीमाएं सील करने का निर्णय लिया।इस ग्राम में आगामी कुछ दिनों तक बाहरी व्यक्ति का प्रवेश रोका गया है।जागरूक ग्रामवासियों के इस निर्णय की सभी ने सराहना की।
– टिमरनी से संवाददाता सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About