Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आरोग्य केंद्रों पर बच्चो को पिलाई जा रही दवाई

● विटामिन ए अनुपूरण अभियान का हुआ शुभारम्भ
● आरोग्य केंद्रों पर बच्चो को पिलाई जा रही दवाई

हरदा जिले के टिमरनी विकासखण्ड मे आज स्वास्थ विभाग अंतर्गत विटामिन ए अनुपूरण अभियान का शुभारंभ हुआ । कोरोना के चलते इस वर्ष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ द्वारा घर घर दस्तक ना देते हुए ग्राम आरोग्य केंद्र पर दवा पिलाई जा रही है । खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ एम के चौरे ने बताया की 17 जुलाई से 19 अगस्त तक अभियान चलाया जावेगा जिसमे 9 माह से 5 वर्ष के बच्चो को विटामिन ए की खुराक दी जावेगी ।

बीसीएम मुकेश बटाने ने विटामिन ए की दवा पिलाने से होने वाले लाभ बताए –
◆ रतौंधि या आंखों के रोगों से बचाव मे सहायक होता है ।
◆ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है ।
◆ खसरा या दस्त संक्रमण से बचाव मे सहायक होता है ।

बीपीएम आशीष साकल्ले ने बताया कि वर्तमान मे कोविड 19 के चलते अभियान और महत्वपूर्ण हो गया है । विटामिन ए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है जिससे बच्चो मे कोरोना जैसे तीव्र संक्रामक रोग से लड़ने मे मदद मिलती है । आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा और एएनएम द्वारा सम्पुर्ण विकासखण्ड के शतप्रतिशत बच्चो को यह दवा पिलाई जाएगी, वनग्राम स्तर पर आरोग्य केंद्र तक पहुंचने में पहाड़ी नदी नालों पर बने छोटे छोटे रपटों से ऊपर बारिश का पानी आ जाने से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को आने जाने में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। आमजन से स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है की वो बच्चो को यह दवा अवश्य पिलाए । अभियान के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु आशा कार्यकर्ताओ द्वारा स्वच्छता का विशेस ध्यान रखते हुए समझाइस भी दी जा रही है। (टिमरनी से संवाददाता सन्दीप अग्रवाल)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About